एटीएस अब इन आरोपियों से पूछताछ करके विवेचना में लगी हुई है। जिससे यह साफ हो सके कि इस गिरोह द्वारा सिर्फ सस्ते दर पर बात ही कराया जाता था या फिर देश विरोधी गतिविधियों में भी संलिप्तता थी। यह तो जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकेगा।
इस संबंध में सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी बातें विवेचना के बाद स्पष्ट हो सकेगी।