पटाखा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज, रैपर, बाती, पाइप, औजार, कटर मशीन और 1530 खाली मिट्टी की घरिया भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एक ड्रोन कैमरा भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों का उपलब्ध आपराधिक इतिहास इसी मामले से संबंधित है। अवैध पटाखा बनाने, भंडारण करने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरामद तैयार पटाखे
- पांच बोरियों में अनार : 155 किलोग्राम (32, 22, 17, 35 और 49 किलो)।
- सुतली बम : 60 किलोग्राम (20, 17, 12 और 11 किलो)।
- सिंघाड़ा पटाखा : 19.5 किलोग्राम।
बारूद और विस्फोटक सामग्री
- सोरा सफेद पाउडर : 37 किलोग्राम (एक बोरी में 22 और तीन झोलों में पांच-पांच किलो)।
- बारूद पाउडर : 16 किलोग्राम (तीन प्लास्टिक डिब्बों में 11.5 और दो पोटलियों में 4.5 किलो)।
- गंधक पीला पाउडर : 23.4 किलोग्राम।
- एल्यूमीनियम कतरन : 6.8 किलोग्राम।
- लकड़ी का बुरादा : नौ किलोग्राम।
- कोयला पाउडर : 15.2 किलोग्राम।