फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 234.5 किलो पटाखों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 04:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर पुलिस ने ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 234.5 किलो पटाखों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार किए गए। मड़ियाहूं के भंडरिया टोला में पुलिस और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पहले अवैध पटाखा बनाने और उनके भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन कैमरे से निगरानी कर पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से 234.5 किलोग्राम तैयार पटाखे, बारूद समेत पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इम्तियाज अहमद (48) और उसके पुत्र मो. कैफ (23) निवासी भंडरिया टोला, थाना मड़ियाहूं के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए अवैध पटाखा निर्माण की गतिविधियों का पता लगाया और छापेमारी की। 

बरामद पटाखों में 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखा शामिल है। इसके अलावा 37 किलोग्राम सोरा, 16 किलोग्राम बारूद पाउडर, 23.4 किलोग्राम गंधक, एल्यूमीनियम कतरन, कोयला पाउडर और लकड़ी का बुरादा समेत अन्य सामग्री मिली। 

विज्ञापन
Trending Videos

पटाखा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज, रैपर, बाती, पाइप, औजार, कटर मशीन और 1530 खाली मिट्टी की घरिया भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एक ड्रोन कैमरा भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों का उपलब्ध आपराधिक इतिहास इसी मामले से संबंधित है। अवैध पटाखा बनाने, भंडारण करने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बरामद तैयार पटाखे
  • पांच बोरियों में अनार : 155 किलोग्राम (32, 22, 17, 35 और 49 किलो)।
  • सुतली बम : 60 किलोग्राम (20, 17, 12 और 11 किलो)।
  • सिंघाड़ा पटाखा : 19.5 किलोग्राम।

बारूद और विस्फोटक सामग्री
  • सोरा सफेद पाउडर : 37 किलोग्राम (एक बोरी में 22 और तीन झोलों में पांच-पांच किलो)।
  • बारूद पाउडर : 16 किलोग्राम (तीन प्लास्टिक डिब्बों में 11.5 और दो पोटलियों में 4.5 किलो)।
  • गंधक पीला पाउडर : 23.4 किलोग्राम।
  • एल्यूमीनियम कतरन : 6.8 किलोग्राम।
  • लकड़ी का बुरादा : नौ किलोग्राम।
  • कोयला पाउडर : 15.2 किलोग्राम।
विज्ञापन

पटाखा बनाने की सामग्री
  • महताब फोफी कागज : 28.3 किलोग्राम।
  • पटाखा कवर बाती सहित : 34.3 किलोग्राम।
  • बारूद लगी पटाखा बाती : 7.9 किलोग्राम।
  • सुतली बंडल : 4.8 किलोग्राम।
  • पटाखा बनाने का पेपर : 83.7 किलोग्राम (एक बोरी में 27 और तीन झोलों में 22, 18 और 16.7 किलो)।
  • जिम्पी रैपर का एक बंडल और दो गुणा दो इंच के आठ बंडल रंगीन रैपर।

उपकरण और अन्य सामान
  • 1530 खाली मिट्टी की अनार घरिया, चार बोरियों में।
  • एक तराजू और बाट (एक किलो का एक, 500 ग्राम के तीन, 200 ग्राम के चार और 100 ग्राम के तीन)।
  • 11 छोटी लोहे की प्लास, छह टेकुरी (सूजा), तीन लोहे की कैंची और एक चाकू।
  • एक फीट लंबाई के 13 प्लास्टिक पाइप, सात एल्यूमीनियम पाइप और दो लोहे के पाइप।
  • चार लकड़ी की टेकुरी, एक बड़ी लोहे की टेकुरी और दो बांस की लकड़ियां।
  • एक लोहे की कटर मशीन और एक ड्रोन कैमरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें