फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : होटल में चला रहा था अवैध कारोबार, प्रशासनिक टीम ने की छापेमारी, चार जोड़े पकड़े गए

Tue, 11 Mar 2025 08:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

प्रशासनिक टीम ने होटल में अवैध कारोबार की शिकायत पर छापेमारी की तब अफरा- तफरी मच गई। चार जोड़े पकड़े गए जिन्हें हिदायत देकर परिजनों को सौंपा गया इसके साथ ही होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
होटल पर छापा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजानगंज रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर चार जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ अचानक होटल पर पहुंच गए। छापेमारी की सूचना पर होटल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ होटल में पहुंच गए।

कमरों की तलाशी ली गई तो चार लड़के और चार लड़कियां अलग-अलग कमरों में मौजूद थी। सभी की आईडी अलग-अलग पतों पर थी। माना यह जा रहा है कि चारों अनैतिक कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जुट गई। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनके परिजनों को जानकारी दी गई। होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने छापेमारी की घटना को तो स्वीकार किया लेकिन कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया।

छापेमारी के दौरान सबसे उपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे थे। पुलिस के जाने के बाद वह दुपट्टा और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़के और लड़कियों के परिजनों को कड़ी हिदायत के बाद सुपुर्द कर दिया गया है। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें