जौनपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी एसके भगत ने मंगलवार पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी सजग रहना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल दस्ता लगातार भ्रमण पर रहेगा। पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए ऐसा सिस्टम बनाया गया है कि अगर किसी बूथ पर गड़बड़ी की सूचना मिली तो मुश्किल से पांच मिनट के अंदर अर्ध सैनिक बल और पीएसी के जवान वहां पहुंच जाएंगे। पांच पांच मतदान केंद्रों पर एक एक मोबाइल दस्ता बनाया गया है जो लगातार भ्रमण सील रहेगा। आईजी यहां पुलिस लाइन से होकर मड़ियाहूं पहुंचे जहां कोतवाली मड़ियाहूं और नेवढ़ियां समेत अन्य थानों का भ्रमण कर चुनाव तैयारी का जायजा लिया।