फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 18 वर्ष के हो गए हैं तो फर्मा 6 भरकर मतदाता बने और करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय के मैदान पर बुधवार से शुरू हुए रोवर्स रेंजर्स शिविर में 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बन कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स के चीफ कमिश्नर व राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शंभू राम ने रोवर-रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं। गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान चला कर पात्र लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी के रचनात्मक प्रयासों को लोग सदैव याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि 125 महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स संचालित है। इनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला स्वीप को-आर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलें या एप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म 6 व प्रवासी भारतीय मतदाताओं को फॉर्म 6 क भरना है। निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म 7 और निवास स्थान बदलने व मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने के रूप में चिह्नित करने के लिए फॉर्म 8 भरकर आवेदन करें। शिविर में शामिल छात्रों को फार्म 6 का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें