केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मनबढ़ पर धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक फोन कर बार-बार बेटी को अपने पास भेजने को कह रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि आरोपी युवक 6 नवंबर को बेटी को बहला फुसला क भगा ले गया था। इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बेटी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पंचायत के बाद वह बेटी को घर ले आया था, जिसके बाद से वह यहीं रह रही है। पिछले कुछ दिनों से आरोपी युवक फोन पर लगातार बेटी को अपने पास भेजने की बात कह धमकी दे रहा है। उसके परिजनों से पंचायत का हवाला देते हुए शिकायत की गई, मगर वह भी उसी का साथ दे रहे हैं। मध्यस्थता करने वालों को भी धमका रहा है। इस बाबत कोतवाल बिंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले पंचायत हुई थी। थानागद्दी चौकी पुलिस को जांच सौंपी गई है।