फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की जिद पूरी नहीं हुई तो दे दी जान

विज्ञापन
13- सिकरारा क्षेत्र के चकमहिता गांव मे फांसी लगाकर जान देने वाले युवक सभाजीत गौड़ के रोते बिलखते पर - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के चकमहिता (डमरुआ) गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बाइक की जिद पूरी नहीं हुई तो उसने ऐसा कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकमहिता गांव निवासी रूपचंद गौड़ के पुत्र सभाजीत गौड़ पंजाबी (19) का शव शनिवार को सुबह उसके खपरैल के मकान में लकड़ी की कड़ी के सहारे मफलर के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर आसपास और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभाजीत की मां का निधन दस वर्ष पहले हो गया था। पिता रूपचंद सूरत में नौकरी करते हैं। घर पर उसके बड़े भाई इंद्रजीत व रंजीत उसकी दादी रहती हैं। परिवार वालों ने बताया कि उसके साथियों के पास बाइक है जबकि वह साइकिल से चलता था। इसके चलते वह हीन भावना से ग्रसित हो गया था। काफी समय से भाइयों से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। उसने आठवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था। बेटे की मौत की सूचना पर सूरत से उसके पिता रूपचंद गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें