फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं होंगी तो नहीं मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के लिए बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व सभी विधायकों ने हिस्सा लिया। खराब सड़कों को लेकर डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो जातीं तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा। बैठक में सबसे पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं की विधानसभावार चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव व प्रस्ताव दिए। इस दौरान मार्गों के चौड़ीकरण सुदृढीकरण योजना, मुख्यमंत्री ग्राम योजना, कृषि विपणन योजना, लघु सेतु, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, रेल उपरिगामी सेतु आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने अधीक्षण अभिंयता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि जनपद की सभी सड़कें बरसात के पहले गड्ढा मुक्त हो जाएं। इसके साथ ही जहां पर सड़कें खराब हो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने डीएम से कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों की अलग बैठक आयोजित करवाएं। सोंधी से खुटहन, छुन्छा से करन्जाकला, मछलीशहर से बरईपार होते हुए तेजीबाजार मार्गों सहित अन्य मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिये गये। डीएम ने कहा कि जितने भी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों ने दिए हैं, उनका जल्द से जल्द काम कराया जाएगा। बैठक में विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डा. आरके पटेल, विधायक मल्हनी लकी यादव, विधायक मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल, सीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें