फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीडीए समाज एकजुट होगा तो सुरक्षित रहेगा अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के करसांवा में पीडीए की ओर से जनपंचायत, चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने अब्बोपुर चौराहे पर स्थित महाराजा निषादराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।बैठक में उन्होंने कहा कि निषादराज कोल, भील, बिंद, केवट, मल्लाह, मझवार, कहार, कश्यप, रैकवार, बाथम, गोडिया ,मछुआरा ,आदिवासी, मूलनिवासी के हक व अधिकार का सरकार छीन रही है। जनपंचायत पिछड़ा, दलित एवं आधी आबादी को एकजुट करने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। जब पीडीए समाज एकजुट हो जाएगा तो उनका हक अधिकार सुरक्षित रहेगा। सामंतियों के भ्रमजाल में पड़ने की जरूरत नहीं है। पीडीए आंदोलन को ताकत देकर सम्मान, अधिकार बचाने का काम करें।सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जनपद का पीडीए समाज एकजुट होकर ही जनपद की दोनों लोकसभा में परचम लहराया। अब 2027 के लिए भी एकजुट होकर पीडीए की सरकार बनाएंगे। जन पंचायत को ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, जगदीश प्रसाद मौर्य, गप्पू सभासद, श्यामनारायण बिंद, जितेन्द्र बिंद ने संबोधित किया। इस मौके पर भारत बिंद, अनवारूल हक गुड्डू, दिलीप प्रजापति, चंद्रशेखर यादव, रमेश बिंद, मोतीराम बिंद आदि उपस्थिति रहे। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने स्वागत किया। संचालन रामकेश बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें