फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों-नेताओं ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद बनाया नहर पर पुल

विज्ञापन
करंजाकला क्षेत्र के कयार गांव में नहर के उपर चंदे के पैसे से अस्थाई पुल का निर्माण करते ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। ‘कर बहियां बल आपनो छाड़ पराई आस...’ कहावत को चरितार्थ करते हुए गांव वालों ने चंदा करके नहर पर पुल बना डाला। कयार गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती के लोगों ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने गुहार लगाई लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना अंतर्गत कयार गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती में जाने के लिए शारदा सहायक नहर पर पुल नहीं बना है। इससे बस्ती के लोगों को 100 मीटर की दूर जाने के लिए भी किलोमीटर भर का चक्कर काटना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। आवागमन की मुश्किलों को देखते हुए गांव वालों ने खुद अस्थाई पुल बनाने का फैसला लिया। आपस में चंदा जुटाया और लकड़ी व बांस का पुल बनाने में जुट गए। उन्होंने काफी काम पूरा कर लिया है। दो-तीन दिन में इस पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। रामचंद्र गौतम, फूलचंद, पिंटू, रवींद्र, अजय, रामस्वार्थ, कान्हा, गोरख गौतम आदि का कहना है कि हमारी मांग पक्के पुल की थी लेकिन जब किसी ने नहीं सुनी तो अपने आने-जाने की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें