फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संबद्धता के दाखिला लिया तो परीक्षा से वंचित होगें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि से बिना संबद्धता लिए छात्रों का दाखिला लेने वाले महाविद्यालय के छात्रों को किसी भी हाल में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महाविद्यालयों को परीक्षा में शामिल होना है तो पहले विवि से संबद्धता का कोरम पूरा करना ही होगा। विवि प्रशासन ने इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक व प्राचार्य को नोटिस जारी की है। इसके बाद से महाविद्यालयों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध तमाम ऐसे महाविद्यालय हैं, जो बिना संबद्धता की प्रक्रिया पूरी किए ही छात्रों का दाखिला ले लेते हैं। बाद में परीक्षा के समय छात्रों के नुकसान की दुहाई दी जाने लगती है। मजबूरन विवि प्रशासन परीक्षा तो करा लेता है लेकिन उसे रिजल्ट रोकना पड़ता है। अब इस मामले में विवि ने सख्त रुख अपनाया है। महाविद्यालयों को जारी पत्र में कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विषयों की संबद्धता 30 जून 2021 को जिन महाविद्यालय की समाप्त हो रही है, वह समय रहते संबद्धता का कोरम पूरा कर लें। बिना संबद्धता के एक जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम वर्ष में छात्रों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। कोई भी महाविद्यालय बिना संबद्धता लिए छात्रों का प्रवेश नहीं ले सकेगा अगर वह इसकी अनदेखी करता है तो इसे जानबूझ कर की गई गलती मानते हुए संबंधित महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य की जिम्मेदारी तय होगी। पूविवि के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि विवि से संबद्धता लेने के बाद ही महाविद्यालय नए सत्र में छात्रों का दाखिला ले सकेंगे। अगर कोई महाविद्यालय ऐसा नहीं करता तो वहां दाखिला लेने वाले छात्रों को परीक्षा से रोके जाने पर जिम्मेदार प्राचार्य व प्रबंधक ही सीधे तौर पर होंगे। महाविद्यालयों को जून से पहले ही संबद्धता का कोरम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें