फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: देवी की मूर्ति नदी किनारे फेंकी, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
सिर​कोनी, खंडित दुर्गा प्रतिमा के साथ जफराबाद-बेलांव मार्ग जाम करते ग्रामीण। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के नदी किनारे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में स्थापित देवी की मूर्ति को बृहस्पतिवार को किसी अराजक तत्व ने मंदिर से उखाड़कर गोमती नदी के किनारे फेंक दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जफरबाद-बेलाव मार्ग पर खंडित मूर्ति चौकी पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ सिटी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नई मूर्ति स्थापित करने के सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। गोमती नदी के किनारे शिवपुर गांव के पास लगभग दो सौ वर्ष पुराना दुर्गा मंदिर है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के हरिओम पाठक दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां पर मां की प्रतिमा मौजूद थी। लगभग साढ़े आठ बजे सखोई गांव के उमेश अग्रहरि मंदिर पहुंचे तो देखा कि मूर्ति खंडित है। ये बात गांव में फैलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। नाराजगी जताते हुएग्रामीण जफराबाद- बेलांव मार्ग पर पहुंचे और वहीं पर चौकी पर खंडित मूर्ति रखकर जाम लगा दिया।
घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। ग्रामीण नई मूर्ति स्थापित करने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने कहा कि प्रधान व ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा नई मूर्ति स्थापित कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर में सीसी कैमरा लगवाने की अपील भी की। पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गय। एहतियात के तौर पर जलालपुर थानध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष गंगाराम मिश्र भी मौके पर पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें