फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई के दौरान मिली मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर बलोच टोला में रविवार को मकान निर्माण के लिए हो रही खोदाई के दौरान देवी की मूर्ति मिली। मूर्ति शीतला माता की बताई जा रही है। प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति मकान का निर्माण कराने के लिए खोदाई करा रहा था। पिलर के लिए हो रही खोदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली, जो शीतला माता की बताई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चन भी करना शुरू कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति मिली है। गांव में पुलिस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें