फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब किनारे मिले बालिका के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के बभनियांव राजाराम का पुरवा में तालाब किनारे सोमवार की सुबह मिले बालिका के शव की पुलिस ने शिनाख्त करा ली। मृत बालिका के परिवार वालों ने मोर्चरी में पहुंचकर शव की पहचान की और पूरी घटना के बारे में बताया। पता चला कि बीमारी से मौत के बाद परिवार के लोगों ने जल में शव को प्रवाहित कर दिया था। पास में ही मिट्टी के घड़े, फूल, माला आदि से तालाब के किनारे पूजन भी किया था। पुलिस के अनुसार, बीते एक सप्ताह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मृत बालिकाओं के बारे में जानकारी की जा रही थी। तभी इसकी जानकारी बभनियांव गांव निवासी नेता बनवासी को हुई तो उन्होने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। बताया कि जो शव सोमवार की सुबह बरामद हुआ था वह नेता की पुत्री नंदनी का था। नेता ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से नंदनी बीमार थी। बीमार होने की वजह से उसकी मौत हो गई। उस घटना के बाद तालाब के में शव को प्रवाहित करके वहीं तालाब के किनारे कर्मकांड किया गया था। दूसरे दिन किसी काम से प्रयागराज चले गए। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृत बालिका के पिता ने स्वयं आकर पहचान किया है। बताया कि बीमारी से मौत के बाद शव को जल में प्रवाहित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें