पाकिस्तान के खिलाफ राधा ने झटके दो विकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके दो बेटे दीपक व राहुल और दो बेटियां सोनी व राधा हुईं। राधा सबसे छोटी थी। पांच वर्ष की उम्र में ही वह क्रिकेट खेलने लगी थी। लोग उसके पिता से शिकायत करते कि राधा लड़कों के साथ खेल रही है। हार्ड बॉल से चोट लग जाएगी, लेकिन उन्होंने मना नहीं किया। राधा ने पहले महाराष्ट्र से खेलना शुरू किया और फिर बडोदरा टीम में शामिल हो गई।
राधा यादव दो साल तक मुंबई क्रिकेट टीम में और बाद में तीन साल तक वह बडोदरा की टीम की कैप्टन रही। राधा ने कोच प्रफुल्ल नायक से प्रशिक्षण लिया है। राधा यादव ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
क्रांतिकारियों व विद्वानों की धरती चंदवक के मचहटी गांव निवासी सुभाष पांडेय की होनहार बेटी शिखा पांडेय हरफनमौला तेज गेंदबाज हैं। वह अपने प्रदर्शन की बदौलत कई देशों के दौरे कर चुकी है। पिछले विश्वकप में ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहीं।
इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इनका चयन विश्वकप के लिए किया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में भारतीय हरफनमौला तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने तीन साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाई है। शिखा पांडे ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए किसी मैच में हिस्सा लिया था। अनुभवी शिखा पांडेय से इस बार बड़ी उम्मीदें हैं।