फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तेरी बहन से शादी करूंगा, विरोध करोगे तो वीडियो करुंगा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर : कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। आरोपी युवक ने युवती के भाई को फोन पर कहा कि तेरी बहन से शादी करूंगा। शादी में रोड़ा बनने पर तेजाब फेंकने और युवक की अपने पास सुरक्षित वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी क्षत्रिय बिंद ने उसे फोन कर बहन का नाम लेकर गाली गलौज करने लगा। उसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी बहन से जबरदस्ती शादी करूंगा। तुम्हारा वीडियो मेरे पास है। विरोध करोगे तो वायरल कर दूंगा और तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा। ऐसी धमकी देकर युवक बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना चाहता है। फोन करने के दूसरे दिन नगर स्थित रोडवेज पर मिला तो जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद युवक सोमवार को कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी। प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें