क्षेत्र के वसीरपुर गांव में एक पति-पत्नी का विवाद पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी गृहस्थी टूटने से बच गई। वसीरपुर निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पति शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करता है। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने धनंजय को थाने बुलाया। थाने में पार्वती देवी ने अपने पति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने महिला एसआई मिथिलेश की टीम के साथ दंपती को समझाया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने भविष्य में ऐसी घटना न करने का लिखित सुलहनामा भी दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी गिले-शिकवे भूलकर एक साथ घर लौट गए।