फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर पति ने अभद्र पोस्ट की, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। कोइलारी गांव की रहने वाली विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर एसपी से शिकायत की। बताया कि कि दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिए। मामले को लेकर विवाहिता ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति ने मुकदमे से खुन्नस आकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी भांजी व परिजनों के साथ अभद्र गाना पोस्ट कर दिया। इससे पीड़िता व उसके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची। महिला ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है। चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें