महराजगंज। क्षेत्र के बजहां गांव में पत्नी की मौत का सदमा बुजुर्ग को ऐसा लगा कि छह दिन बाद ही उनके प्राण पखेरु उड़ गए। छह दिनों के अंदर दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो ग्रामीण सकते में हैं।
बजहां ग्राम निवासी रामकरन गौतम (63) खेती करते थे। कुछ माह पहले पैर फ्रैक्चर होने से वह घर पर ही रहते थे। इनकी पत्नी धनपति देवी (60) उनकी सेवा करती थी। छह दिनों पूर्व पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही निधन हो गया। पत्नी की मौत के बाद से रामकरन गुमसुम रहते थे। छठे दिन पत्नी की मौत का गम न सह सके और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। छह दिनों के अंतराल में माता-पिता दोनों की मौत से परिजन बेहाल हैं।