एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव में विवाहिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में पति, जेठ तथा ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
26 मई को क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव निवासी खुशबू (22) पत्नी सचिन की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर निवासी मृतका के पिता महावीर ने थाना खेतासराय में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष सकलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह क्षेत्र के कलापुर मोड़ से मृतका के ससुर बेचन, जेठ विजय तथा पति सचिन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।