फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सैकड़ों विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यता अभियान के तहत जनक कुमारी इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने सदस्यता ग्रहण की। विद्यार्थियों को परिषद के विचार, उद्देश्य और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। अभाविप के विभाग संयोजक सानू सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करता है। अभियान में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, शैलेंद्र बहादुर यादव, हर्षवर्धन चौरसिया, एकांश मिश्रा, हर्ष साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें