फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार दिवस: बाल श्रम मुक्त कराने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मानवाधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित संगोष्ठियों में पुलिस थानों में हो रहे मानवाधिकारों के हनन पर चिंता जताई गई। वहीं बाल श्रम को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर: ब्लाक सभागार में ह्यूमन लिबर्टी की पार्टनर संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व आजाद शक्ति अभियान के नेतृत्व में बच्चों के मानवाधिकार सुरक्षा पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में बाल श्रम को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी को एडीओ कोआपरेटिव रत्नेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, अमलेश चौबे, दयाशंकर पटेल मौजूद थे।
हिंदुस्तान मानवाधिकार संगठन की ओर से कैंप कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इसमें प्रदेश मुख्य सचिव वक़ार हुसैन ने अपराध, भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। इस मौके पर विनोद कुमार विश्वकर्मा, हसनैन क़मर दीपू, आरिफ हुसैनी मौजूद थे।
विज्ञापन

गभिरन: पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी और पौधरोपण हुआ। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पालीथिन का बहिष्कार करने की शपथ ली। श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, आरती पाल, बृजेन्द्र तिवारी, सरिता तिवारी व त्रिलोचन प्रचेता मौजूद रहे।
बदलापुर: सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममोहन अस्थाना ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनें। जलालपुर क्षेत्र के कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में में एनएसएस के कैडेटों को शपथ दिलाई गई। मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने मानव के अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें