फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा दो मासूमों की मौत

Sun, 25 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कच्चा मकान गिरने से दो बच्चों की मौत के बाद जुटी भीड़। 
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा गांव में शनिवार को दोपहर बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत हो गई जबकि दंपती समेत तीन घायल हो गए। घायलों को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना भी जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों से मिले।
विज्ञापन


डीएम ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है। रामदासपुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद यादव का खपरैल का मकान जर्जर हो गया था। जर्जर मकान की दीवार से लगे छप्पर में परिवार के लोग बैठे थे। तभी बारिश के साथ मकान की दीवार भरभराकर छप्पर पर गिर पड़ी। छप्पर में मौजूद पति पत्नी बच्चों समेत पांच लोग मलबे में दब गए।

शोर मचा तो आस पास के लोग भी पहुंच गए। मलबा हटाकर पांचों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र रिषू (8) और उसकी बहन रीना के की पुत्री प्रिया (10) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्गा प्रसाद (28), उनकी पत्नी गीता देवी (25) और उनके  दो वर्षीय पुत्र किशन को गंभीर चोट आई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम सदर राकेश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें