फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विलंब से चल रहीं दर्जनभर ट्रेनें

Sun, 21 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे ने शनिवार को ट्रेन संचालन पर ब्रेक लगा दिया। तमाम ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। सुबह आने वाली कई ट्रेनों की स्थिति देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


 इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

कहर बरपा रही ठंड ने चौतरफा मुश्किलें बढ़ाईं हैं। सुबह होते ही तन जा रही कोहरे की मोटी चादर से सड़क यातायात तो चरमराया ही है, ट्रेन संचालन भी बेपटरी हो गया है।

शनिवार को जिले के प्रमुख भंडारी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दर्जनभर से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस का भंडारी स्टेशन पर पहुंचने का समय 10:50
विज्ञापन


 बजे है। लेकिन, यह ट्रेन नौ घंटे देरी से चल रही थी। रात आठ बजे तक ट्रेन के भंडारी स्टेशन पर आने की सूचना नहीं मिल सकी थी। दिल्ली रूट की ट्रेनों की हालत बेहद खराब रही।

दिल्ली से चलकर पटना तक जाने वाली 13484 दिल्ली-माल्दा टाउन एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से चली। ट्रेन से भंडारी स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 1:05 बजे है। देहरादून से चलकर हावड़ा तक जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस

 का भंडारी पहुंचने का समय 1:57 बजे है, लेकिन यह ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही थी। 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से गुजरी। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली 13308 किसान एक्सप्रेस का समय 6:28 बजे है।

यह ट्रेन दो घंटे देर से चल रही थी। 14213 वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी दो घंटे देरी से चली। इस दौरान स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विश्रामालय में यात्री  ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें