जौनपुर। जिले में चाय की दुकान से ज्यादा अस्पताल हो गए हैं। बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि तमाम अस्पताल अवैध तरीके से चल रहे हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है और उनसे ऐसे अस्पतालों सूची मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि बदलापुर में पांच अस्पतालों का पंजीकरण है जबकि 49 अस्पताल चल रहे हैं। अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और किसी भी अस्पताल में मरीजों का शोषण न हो, इसके प्रयास किए जाएंगे। अवैध तरीके अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।