फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लू से निपटने के लिए अस्पताल अलर्ट, वार्ड में रखे गए आइस पैक

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू में हीट वेव के लिए तैयार सुरक्षित वार्ड
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस के पैकेट और आइस पैक की व्यवस्था की गई है। लू के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के पास ही लू वार्ड बनाया गया है। यहां कूलर, 50 आइस पैक और पैरासिटामोल समेत आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मरीजों को राहत देने के लिए वार्ड में कूलर और पंखे लगाए गए हैं। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि तेज बुखार और लू से प्रभावित मरीजों के उपचार में आइस पैक का उपयोग किया जाएगा, जिससे शरीर का तापमान तेजी से कम किया जा सके। गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए लू वार्ड इमरजेंसी के पास बनाया गया है। लू से बचाव के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में ओआरएस, जिंक, पैरासिटामोल, एनएस और डीएनएस समेत आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखा गया है। डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी और चक्कर आने वाले मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में लू से प्रभावित मरीजों के लिए दो कूलर युक्त बेड और तीन एसी बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी और चक्कर आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि लू से बचाव के लिए अस्पताल में कूलर, पंखे और आइस पैक की व्यवस्था की गई है। लू से प्रभावित मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मरीजों को भर्ती कर तत्काल उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें