सिंगरामऊ। साढ़ापुर गांव में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। बदलापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि साढ़ापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि गांव निवासी पारसनाथ पाल गांव में एक कमरे में अस्पताल चला रहा है। होम्योपैथिक चिकित्सा के नाम पर मरीजों को एलोपैथिक दवाई दी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। पंजीकरण नहीं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया।