फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोड रेज का खौफनाक मंजर... स्कूटी से चाय पीने निकले बस चालक की हत्या

विज्ञापन
हत्या-मृतक ललई यादव। परिजन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ‘रोड रेज’ की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मामूली बात पर उपजे विवाद में एक कार सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार बस चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूल रूप से रैभानीपुर निवासी ललई यादव (55) परिवहन निगम की अनुबंधित बस चलाते थे और पिछले सात वर्षों से मियांपुर में किराये पर रह रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह स्कूटी से चाय पीने निकले थे। मियांपुर बिजली ऑफिस के पास उनकी स्कूटी हुसेनाबाद निवासी शास्वत सिंह की कार से हल्की सी छू गई। मृतक के बेटे राजन यादव की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार कार से स्कूटी छूते ही शास्वत सिंह और उसके साथी आगबबूला हो गए। आरोपियों ने ललई यादव को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि शास्वत ने सड़क पर गिरे ललई की गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे चार विवाहित बेटे और एक अविवाहित बेटी छोड़ गए हैं। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपी शास्वत सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें