फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने विद्युत कर्मी को पीटा, सरकारी दस्तावेज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव के पास मनबढ़ों ने विद्युत कर्मी तेजबहादुर यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के बासूपुर ढेमा गांव निवासी तेजबहादुर यादव विद्युत उपकेंद्र बराई में बतौर संविदा कर्मी नियुक्त हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार की शाम चार बजे वह विभाग के कार्य के नहोरा गांव जा रहा थे। उनका आरोप है कि रास्ते में ही आशापुर गांव के पास नहोरा गांव निवासी पप्पू सिंह व वृजेश सिंह ने उन्हें रोक लिया। लाठी डंडे और लोहे की राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसके सिर व शरीर में चोंटे आई है। तेजबहादुर का आरोप है कि उसके पास मौजूद सरकारी दस्तावेज को छीन कर फाड़ डाला। उपकेंद्र पर पहुंच कर तेज बहादुर ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पप्पू व बृजेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें