फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन महीने से मानदेय भुगतान बाधित, लाइनमैन धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के संविदा विद्युतकर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र मछलीशहर पर आठ सूत्री मांगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकाल तक हड़ताल करने की चेतावनी दी। तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, पंवारा, बरईपार, बंधवा, जमालपुर, मछलीशहर नगर क्षेत्र में संविदा पर कार्यरत विद्युत कर्मियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। विद्युत कर्मियों का कहना है कि पूर्व में दिए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनको विभाग की तरफ से सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। विद्युत कर्मियों ने आईडी जॉब कार्ड नहीं बनाने के साथ तीन महीने से एक भी रुपये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा विभाग द्वारा विद्युत कर्मियों को कार्य करते समय किसी तरह का सुरक्षा उपकरण नहीं देने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा विद्युत कर्मियों ने न्यूनतम मानदेय 18000 से बढ़ाकर 25000 रुपये करने की मांग की। इस दौरान राम पाल यादव, महेंद्र कुमार, विजय कुमार यादव, राजेश चौरसिया, सभाजीत पाल, विपिन कुमार, महेंद्र कुमार, चंद्रबली पाल, रंजीत कुमार, जुम्मन अली आदि कर्मी उपकेंद्र पर मौजूद रहे। एसडीओ मछलीशहर आदित्य मारकंडेय का कहना है कि एसी के स्थानांतरण के कारण डीआई नहीं बन पाया था। इसके कारण मानदेय भुगतान नहीं किया जा सका। एक माह का बिल अपलोड किया जा रहा है। इसका तत्काल भुगतान हो जाएगा। बाकी दो माह का भी भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें