फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिवाली पर गाय के गोबर के दीयों से जगमगाएंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की भी झलक देखने को मिल रही है। मिट्टी के दीयों के साथ गाय के गोबर से बने दीयों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रामनगर ब्लॉक के करौदी ग्रामपंचायत की आठ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कुल दो लाख गाय के गोबर से दीये तैयार की है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। दिवाली के मद्देनजर करौदी ग्रामपंचायत की आठ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने दिवाली पर विशेष रूप से यह दीये तैयार किए हैं। इन दीयों की खूब बिक्री हो रही है। इनका मूल्य महज चार रुपये तक ही है। सृजन आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह करौदी के अध्यक्ष सुनिधि चौहान ने बताया कि इस बार दिवाली के लिए दो लाख दीये बनाकर तैयार किए गए हैं। इन्हें बिक्री के लिए जौनपुर जिले के अलावा चंदौली, भदोही समेत अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें