फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से हटाए जाने पर होमगार्डों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
02- होमगार्डों के हटाये जाने के विरोध मे कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में धरना प्रदर्शन करते होमगार्ड क? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ड्यूटी से हटाने पर होमगार्डों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पुलिस विभाग में तैनात प्रदेश भर से 41519 होमगार्ड के जवानों को हटाए जाने से खफा होम गार्ड के जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आंदोलित होमगाडर्स के जवानों ने चेतावनी दी है कि अगर हटाए गए जवानों की ड्यूटी बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामधनी गौतम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जुटे होमगार्डों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में जिन होमगार्ड के जवानों से ड्यूटी ली जा रही थी पुलिस उनसे ड्यूटी लेने से इनकार कर दिया है। इससे प्रदेश भर में जहां कुल 41519 जवानों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है वहीं जौनपुर में 1000 जवान इससे प्रभावित होंगे। संगठन के जिला महामंत्री अनिल कुमार राय ने कहा कि दीपावली के ऐन मौके पर सरकार के इस फैसले से होमगार्ड के जवान संकट में हैं। सरकार के इस फैसले से होमगार्ड के जवानों में आक्रोश है। इस मौके पर महेंद्र गौतम, भीष्म पितामा यादव, उदयराज पाल, राजेश कुमार, प्रदीप दुबे, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें