जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के निकट मंगलवार को दोपहर ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कनकपुर गांव निवासी मार्कंडेय यादव 56 होमगार्ड थे। वह बुधवार को दोपहर ड्यूटी से घर लौट रहे थे। साइकिल से सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा आस पास के लोग पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।