फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाने में तैनात होमगार्ड की बुधवार को सुबह खानपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी गांव निवासी रमाकांत पांडेय (57) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात उनकी ड्यूटी थाने पर थी। सुबह ड्यूटी पूरा करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। खानपुर गांव के पास किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरने के बाद रमाकांत को कुचलते हुए वाहन समेत चालक फरार हो गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर रमाकांत के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ड्यूटी पूरा कर लौटते समय हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें