फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय कार्यालय पर पेट्रोल लेकर पहुंचा होमगार्ड

विज्ञापन
13-लाईन बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार आत्मदाह का प्रयास करने वाला होगार्ड। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम कार्यालय पर गुरुवार को जन सुनवाई के दौरान एक होमगार्ड पुलिस के रवैए से नाराज होकर अपनी बुजुर्ग मां के साथ आत्मदाह करने पहुंच गया। उसे पेट्रोल के साथ देख कर अपरातफरी मच गई। तुरंत लाइन बाजार थाने की पुलिस बुलाई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश सिंह जनता की समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान अपनी बुजुर्ग मां के साथ पहुंचा होमगार्ड ने जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसने डीएम कार्यालय के सामने ही आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लाइनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड के जवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे बदलापुर थाने की पुलिस के हवाले कर ते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी मांधाता का आरोप है कि बदमाशों ने उससे बाइक छीन ली थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। मगर आरोपियों के खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की जा रही और न ही उसकी बाइक वापस की जा रही है। उसने बताया कि कई बार थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हो रही। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव का कहना है कि मांधाता त्रिगुनायत अपनी बाइक खड़ी कर पट्टीदारों को चोरी के मुकदमे में फंसाना चाहता है। उसकी तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहने के बावजूद भी होमगार्ड थाने से अपनी बाइक थाने से नहीं ले जा रहा है। यह अपनी मां के साथ बदलापुर में किराए के मकान में रहता है। इसकी मां का कहना है कि पट्टीदार उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें