फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों पर संकट बने छुट्टा पशु, खेत में घुस कर रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र में बछुआर, हरिहरपुर, नकहरा, करनपुर, सहित दर्जनों गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक चरम पर है। पशु खेतों में घुसकर पूरी फसल खा जा रहे हैं। तेजी से बढ़ती पशुओं की संख्या ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ भी ध्वस्त कर पशु खेतों में घुस जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के किसान तेजी से बढ़ रहे छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए तरह-तरह की तरकीब लगा रहे हैं, मगर सब बेकार साबित हो रहा है। रबी के मौसम में क्षेत्र की प्रमुख फसल गेहूं, सरसों, मटर व सब्जी की सुरक्षा अन्नदाता कहीं बाड़ बना कर तो कहीं मचान बना कर रहे हैं, लेकिन पशुओं की बढ़ती संख्या ने अन्नदाताओं के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। यह जिधर से झुंड बना कर निकल रहे हैं बाड़ के साथ-साथ फसल को भी बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान रामबोध, विनोद, राजू, भारत, संदीप, तेजई, संतू, खेलई आदि ने बताया कि रबी और सब्जी की फसलें जानवरों के कारण बर्बाद हो रही हैं। गांवों में खोले गए आश्रय स्थल किसी काम के नहीं हैं। तो स्थिति इतनी खराब हो गई है कि दिन में भी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें