जौनपुर। सरकारी कार्यालयों और सभी स्कूल होली को देखते हुए बुधवार को बंद कर दिए गए। लेकिन, इसके पहले अपने यहां जमकर होली खेली गई। कहीं अबीर-गुलाल तो कहीं रंगभरी होली खेली गई। कुछ स्थानों पर फूलों की भी होली खेलकर भाई चारे का संदेश दिए। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने आपस में अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। साथ ही अधिकारियों को भी अबीर लगाकर त्योहार की बधाई दी। वहीं, दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। जनपद के सभी कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में भी छुट्टी के बाद होली खेली गई। वहीं, जॉन्स स्कूल में होली के पूर्व संध्या पर फूलों से होली खेली गई। मुंगराबादशाहपुर के गांव गरियांव में स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय होली की छुट्टी होने से पहले होली पर निबंध प्रतियोगिता कराई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि बुधवार से स्कूल दो दिन के लिए बंद हो रहे हैं। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होली का अवकाश घोषित था। होली का अवकाश शासन द्वारा एक दिन और बढ़ा दिया गया है, अब 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जबकि 20 मार्च को रविवार होने के कारण अब विद्यालय और कार्यालय सीधे सोमवार को खुलेंगे।