फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, खूब उड़े अबीर गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रंगों का त्योहार होली सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खूब अबीर गुलाल उड़े और लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह होली गीतों का आयोजन किया गया। दोपहर बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं तो कुछ जगहों पर मारपीट में एक की मौत हो गई। जिला मुख्यालय पर कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, सब्जीमंडी, चहारसू चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर होली का हुड़दंग देखने को मिला। लोग डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिए। हर जगह जोगीरा सारा रारा रा की आवाज सुनाई देती रही। चहारसू चौराहा पर डीजे की धुन पर युवाओं नाचते देखे गए।
खेतासराय में परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच होली का जुलूस निकालकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में होली के गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। नईगंज, अंजही, कटरा, स्टेशन रोड और साहबगंज सहित अन्य जगहों पर कपड़ा फाड़कर होली खेलने को लेकर कई लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
करंजाकला क्षेत्र होली के दिन क्षेत्र में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया।
.................................
जवानों ने डीएम व एसपी के साथ मनाई होली ...
जौनपुर। होली त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन में होली का आयोजन किया गया। इसमें जवानों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ व पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा के साथ होली खेली। डीएम व एसपी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सर्किल के क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, संदीप पांडेय व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फागुन गीत की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें