फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेढ़ हजार शिक्षकों की होली बेरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य फरवरी में ही समाप्त हो चुका है। मूल्यांकन करने वाले 1500 परीक्षकों का भुगतान अब तक नहीं किया गया। ऐसे में शिक्षकों की होली फीकी रहेगी। स्नातक और स्नातकोत्तर में सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ था। फरवरी के पहले समाप्त में मूल्यांकन खत्म हो गया था। डेढ़ हजार परीक्षकों ने यूजी पीजी के 35 विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था। इसके बाद अपनी पारिश्रमिक सीट भरकर विश्वविद्यालय को भुगतान के लिए जमा कर दिया। लेकिन अभी तक खाते में पैसा नहीं भेजा गया। सूत्रों का कहना है वित्त अधिकारी के जाने के बाद कार्यवाहक वित्त अधिकारी कभी-कभार आते हैंं। हस्ताक्षर के लिए फाइलों को लेकर अंबेडकर नगर विश्वविद्यालय जाना पड़ता है। इसके चलते परीक्षकों की पारिश्रमिक लटका है। 1500 शिक्षकों के अलावा अन्य प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं में सेवा दे चुके शिक्षकों के साथ उड़ाका दल के काफी सदस्यों की भी पारिश्रमिक नहीं मिली है। शिक्षक डॉ. एलपी मौर्य समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फरवरी में ही समाप्त हो चुका , लेकिन अभी पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें