फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होली मिलन... अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश से खिला एकता का रंग

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में लायंस क्लब के सदस्य।- क्लब
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में होली का उल्लास चरम पर है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित होली मिलन समारोहों में आपसी एकता और सौहार्द का रंग गहरा दिखाई दिया। अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। नगर के एक लॉन में आयोजित समारोह में लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष संजीव साहू और संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि होली आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देती है। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ. ज्योति दास, सारिका सोनी, अंजना सिंह, स्नेह लता चौरसिया और प्रियंका गुप्ता को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुलाब के फूलों की वर्षा कर अकीदतमंदों को ब्रज की होली जैसा आनंद दिया गया। मड़ियाहूं के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की ओर से होली मिलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ऋषि चौरसिया ने समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को जरूरी बताया। विधायक डॉ. आरके पटेल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं डॉ. पवन चौरसिया ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। नगर पंचायत सुरियावां के अध्यक्ष विनय चौरसिया ने मेधावियों और विशिष्ट जनों को सम्मानित किया। समाज के अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें