फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी पर पूविवि का कब्जा

Tue, 13 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही अंतर विश्वविद्यालयी पूर्वी जोन महिला हाकी प्रतियोगिता पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जीती।
विज्ञापन


मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में पूर्वांचल विश्वविद्यालय और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने रविशंकर विवि को 2-1 के  अंतर से पराजित किया।

पूर्वांचल की ओर से प्रिया और अर्चना ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। संबलपुर विश्वविद्यालय को दूसरा और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. वीके सिंंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि सहायक कुलसचिव ओम नारायण गुप्त ने कहा कि खेल में सभी टीमों ने बेहतर प्रदेर्शन किया।
विज्ञापन


हारने वाली टीम को अपनी गलती से सीख लेनी चाहिए।  रेफरी की भूमिका अनुराग सिंह, विपुल कुमार, मो. जावेद, दिनेश, तारिक, पंकज कुमार और सूरज ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त अधिकारी अमर चंद ने की।

 इस मौके  पर देवेंद्र सिंह, राम आसरे शर्मा, डा. डी हसन, एपी मोहंती, इंद्रदेव, डा. राकेश सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें