फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने के बाद पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य..

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान 83 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव भी शामिल रहा। मतदान के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हौदवा कुसरना निवासी है और वार्ड संख्या 80 से निर्वाचित सदस्य है। वह अप्रैल में गोबरा-बरैछाबीर के बीच हुए चंदवक पुलिस से हुए मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त है। इस पर 11 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट और डकैती के भी मामले दर्ज हैं। वह पुलिस को चकमा देकर बीते दिनों प्रमाण पत्र लेकर चला गया था। जिसके बाद से सभी की नजर अखिलेश यादव पर लगी हुई थी। वह दोपहर बाद मतदान करने के लिए पहुंचा। हालांकि पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मतदान कराने के बाद पिछले गेट से लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें