जौनपुर। डायट सभागार में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर व अकादमिक रिसोर्स पर्सन की बैठक हुई। जिसमें उपशिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सभी मेंटर जब पर्यवेक्षण के लिए विद्यालयों में जाएं तो कक्षा में अपने अनुभवों को अवश्य साझा करें।
उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी मेंटर का सहयोग करें। बुनियादी भाषा, गणित (एफ एल एन प्रशिक्षण) में अध्यापकों से प्राप्त किए जा रहे प्रशिक्षण में आधारशिला संदर्शिका का क्लास में प्रयोग करें, आकलन ट्रैकर का साप्ताहिक आकलन पूरा करने के लिए तरीका बताया। निपुण असेसमेंट टेस्ट में जो विद्यालय सी व डी ग्रेड में है, उन विद्यालयों में बैठक करते हुए रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जाएं। जिसमें मेंटर से सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक की बैठक व शिक्षक संकुल की बैठक में अभिभावक से डोर टू डोर संपर्क करने के लिए अध्यापकों को प्रेरित करें। अभिभावक की बैठक में अभिभावकों से अवश्य संवाद किया जाए।
इस मौके पर डायट प्रवक्ता डॉ. रविंद्र यादव, डीसी प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी उपस्थित रहे।