जौनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डाॅ.दिनेशचंद्र को ज्ञापन सौंपा। कार्यकताटों ने एआरटीओ कार्यालय के एक अधिकारी पर घूस लेने का आरोप लगाया। जिला संयोजक प्रिंस सिंह ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में कि गाड़ी के कागज की दूसरी कॉपी लेने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। शारदा सिंह की बाइक का पेपर खो गया था। उन्होंने नया पेपर बनवाने के लिए आवेदन किया था। सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई दिन नए पेपर के लिए कार्यालय गए। अधिकारियों ने कोई बहाना बनाकर टाल दिया। 25 नवंबर 2024 को करीब एक बजे वह लोग एआरटीओ दफ्तर में आरआई के कार्यालय में गए और उनसे वाहन के पेपर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पीछे बैठे लोगों से मिलने के लिए कहा। वहां जाने पर उन लोगों ने दो हजार रुपये जमा करने पर मिलेगा। जब आरआई के पास गए तो कहा कि जिलाधिकारी को पांच लाख रुपये महीने का दिया जाता है और ऊपर तक पैसा भेजना रहता है। फर्जी मुकदमें में फसाने की बात कही।