फोटो-18: केराकत के नार्मल मैदान में झारखंड और भोपाल की खेलती टीम। संवाद
- फोटो : 1
केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र स्थित नार्मल स्कूल परिसर में केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वावधान में ऑल इंडिया महिला फुटबाल प्रतियोगिता के पूल बी के दो मैच बुधवार को खेले गए। इनमें हिंडाल्को ने चंदौली और झारखंड ने भोपाल को हराया। पहले मैच में रेणुकूट हिंडाल्कों ने चंदौली को 4-0 से हरा दिया। खेल के पहले हाफ में हिंडाल्को ने तीन गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एक गोल और किया। चंदौली गोल उतारने में असफल रहा। हिंडाल्को को 4-0 से विजयी घोषित किया गया। दूसरा मैच मध्य प्रदेश महिला फुटबाल संघ भोपाल व झारखंड के बीच खेला गया। पहले हाफ में झारखंड की नेशनल खिलाड़ी प्रिया कोरा ने एक गोल मारकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में फिर तीन गोल मारकर झारखंड 4-0 से विजयी घोषित हुआ। मुख्य अतिथि स्टील व बिल्डिंग मैटीरियल नरहन के प्रबंधक आशीष मिश्रा ने कहा कि खेल को भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। फेडरेशन के संस्थापक लालजी यादव ने आभार व्यक्त किया। संयुक्त संचालन संजय कसौधन और कृष्णा सोनी कुंदन, सुनील कन्नौजिया ने किया। निर्णायक मकसूद आलम, अशोक यादव व अंकित कुमार रहे। इस मौके पर अरविंद यादव, मनोज यादव, सुशील सोनकर, केके यादव, बबलू यादव आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।