फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बारिश में गड्ढे में तब्दील हो गया हाईवे ...

विज्ञापन
02- शनिवार की शाम को हुई बारिश के बाद मछली शहर पडाव पर जमा पानी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। दो दिन की बारिश में वाराणसी लखनऊ हाईवे कई स्थानों पर गड्ढे में तब्दील हो गया। भारी वाहनों की आवाजाही से जगह जगह सड़क कीचड़ में सनकर दलदल में तब्दील हो गई है। हाईवे पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया और बारिश फिर हुई तो भारी वाहन गड्ढों में फंस जाएंगे और हाईवे पर आवागमन मुश्किल हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार की शाम को तेज बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश के चलते मछलीशहर पड़ाव के पास जलभराव हो गया है। इके अलावा नईगंज, मुरादगंज में भी सड़क पर पानी भर गया है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर में कोतवाली से स्टेशन रोड, अहियापुर रोड, कटघरा, मडिय़ाहूं पड़ाव समेत कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन




बारिश के चलते हाईवे पर बने गड्ढे बारिश में और चौड़े होते जा रहे हैं। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण लोगों को अंदाजा भी नहीं मिल पाता है कि सड़क पर कहां गड्ढा है। जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। नईगंज से लेकर नौपेड़वा के बीच 20 किलोमीटर की दूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 से अधिक स्थानों प गड्ढे बन गए हैं। जिसमें फंसकर रोज कोई न कोई घायल होता है। अभी दो दिन पहले शिवगुलामगंज के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर हुए हादसे में बाइक सवार सूरज नामक युवक की मौत हो गई थी। नौपेड़वा बाजार में यूनियन बैंक के पास से लेकर चुरावनपुर मोड़ तक करीब डेढ़ सौ मीटर तक सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे और उसमें भरे पानी के चलते सड़क कीचड़ में सन गई है। बड़े छोटे वाहन इस दूरी को रेंग कर पार कर रहे हैं। यहां बड़े वाहनों को बीच सड़क में फंसने का खतरा बना रहता है। यही हाल बक्शा, शंभूगंज, सवंशा, शिवगुलामगंज, अलीगंज के पास भी है। सड़क दी दुर्दशा को दूर से देखकर ही उसपर चलने में डर लगता है। वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इस नेशनल हाईवे की देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। जगह जगह कई खंड में फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है। नौपेड़वा से जौनपुर तक अभी यातायात पुरानी सड़क से ही हो रहा है। सड़क की दशा खराब होने से यातायात में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दो साल में ही क्षतिग्रस्त हो गई सड़क
बदलापुर। स्थानीय कस्बे में इंदिरा चौक से महराजगंज रोड पर एक किलोमीटर और शाहगंज रोड पर भी एक किलोमीटर तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश के चलते पूरी सड़क कीचड़ में सन गई है। दो वर्ष पूर्व 96 करोड़ की लागत से मुंगराबादशाहपुर से शाहगंज तक 74 किमी इस सड़क का चौड़ीकरण कराया गया था। गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर बारिश के मौसम में इन गढ्ढों में जलभराव होने से स्थिति और खराब हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे है।
विज्ञापन

बारिश के चलते वाराणसी लखनऊ मार्ग पर जहां तहां गड्ढे बन गए हैं। उसे शीघ्र भरने का निर्देश सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को दे दिया गया है। बहुत जल्द सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

एसवी सिंह
परियोजना अधिकारी एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें