जौनपुर। न्याय-पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा-सुल्तानपुर, में आयोजित की गई। जिसमें न्यायपंचायत कलीचाबाद के सभी विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला सुनील कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता ग्राम-प्रधान जगदीश प्रसाद ने किया। खो-खो प्रतियोगिता के बालक-बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरबसपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50, एवं 200 मीटर में कम्पोजिट अभिनव विद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर, प्राथमिक विद्यालय कलीचा बाद छावनी, दरवानीपुर तथा 100 मीटर में मैना कम्पोजिट विद्यालय खरौना को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में कम्पोजिट कोहड़ा-सुल्तानपुर को प्रथम स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। इस अवसर पर न्याय पंचायत कालीचाबाद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक उपस्थिति थे । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक रामआसरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद ईमरान अली एवं शिवचंद द्वारा किया गया। न्याय पंचायत कलीचाबाद ,क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021 के सफल आयोजन में यूनाइटेड टीचर्स असोसिएशन जौनपुर की जिला महिला उपाध्यक्ष निशा मिश्रा एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह का विशेष सहयोग रहा।