फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हौज टोल प्लाजा पर हाई वोल्टेज ड्रामा, ‘पहचान पत्र’ मांगते ही भड़के साहब... बुला ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर रविवार की रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई और अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी वाहन से जा रहे पीसीएस रैंक के एक अधिकारी से टोल कर्मी ने पहचान पत्र मांग लिया। इस सामान्य सी बात पर भड़के अधिकारी ने न केवल कर्मचारी को बीच सड़क पर जमकर फटकार लगाई, बल्कि रसूख दिखाते हुए मौके पर पुलिस बल (कोबरा टीम) भी बुला लिया।
विज्ञापन

यह पूरी घटना सोमवार को दिनभर टोल प्लाजा और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। टोल प्लाजा पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार की रात एक अधिकारी अपनी निजी कार से हाईवे से गुजर रहे थे।
गाड़ी पर किसी भी तरह का सरकारी बोर्ड या पदनाम नहीं लिखा था। नियमानुसार जब गाड़ी टोल बूथ पर पहुंची, तो वहां तैनात कर्मचारी ने टोल टैक्स की मांग की।
इस पर वाहन में सवार स्टाफ ने चालक के माध्यम से खुद को बड़े अधिकारी की गाड़ी बताते हुए बिना टोल टैक्स दिए ही बैरियर खोलने को कहा। चूंकि गाड़ी निजी थी, इसलिए टोल कर्मी ने प्रामाणिकता जांचने के लिए नियम के तहत अधिकारी से उनका विभागीय पहचान पत्र (आईकार्ड) दिखाने का विनम्र अनुरोध किया। बस, इतनी सी बात पर साहब का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने टोल कर्मी को खरी-खोटी सुनाते हुए तत्काल स्थानीय थाने को फोन घुमा दिया। वीआईपी मूवमेंट और अधिकारी की नाराजगी की सूचना मिलते ही पुलिस की कोबरा टीम आनन-फानन में सायरन बजाते हुए टोल प्लाजा पर धमक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें