फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर जा रहा था, रास्ते में आई मौत: जौनपुर में बाइक पर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन, दर्दनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

Fri, 15 Jul 2022 10:42 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

 जौनपुर जिले के  अमावाखुर्द गांव निवासी शिवकुमार (38) गुरुवार रात बाइक से घर जा रहा था। सरायमोहिउद्दीनपुर पट्टी- नरेन्द्रपुर मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास बाइक के ऊपर हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय लोग सहम गए जब करंट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर आ गिरा। तार की चपेट में आने से बाइक समेत युवक आग का गोला बना गया। तड़प-तड़प कर युवक ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक मंजर को देख लोगों को रूह कांप उठी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर-पट्टीनरेन्द्रपुर मार्ग पर रात 10 बजे घटी। यह तो शुक्र है कि तार की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा उसकी भी जान चली जाती। इस बार भी तार टूटने के पीछे लोग बिजली विभाग को दोष दे रहे हैं। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के अमावाखुर्द गांव निवासी शिवकुमार (38) पुत्र रामरतन बारी के रूप में हुई। वह शाहगंज स्थित एक होटल में नौकरी करता था।

गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में मौत ने उसका रास्ता रोक लिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर पट्टी- नरेन्द्रपुर मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास बाइक सवार युवक के ऊपर हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आकर वो चिल्लाने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक समेत बाइक में आग लग गई। युवक चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। सूचना के बावजूद  विद्युत आपूर्ति बंद होने में 15 मिनट का समय लगा। तबतक युवक ने दम तोड़ दिया था। बाइक जलकर खाक हो गई थी। हादसे की जानकारी होने के बाद शिवकुमार को परिवार पर पहाड़ सा टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें